पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक सिंह ने तरुण शर्मा और कांता प्रसाद के खिलाफ पटवारी की सरकारी नौकरी लगाने के लिये षड्यंत्र पूर्वक छल करके 5 लाख रुपये लेने के बावजूद नौकरी नहीं लगाने तथा दिये गये रुपये लौटाने से इनकार करने का मामला कल दर्ज करवाया है।
पुलिस तरुण शर्मा और कांता प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।