India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार नडाल ने जीत से रखा नंबर वन का ताज बरकरार
'

नडाल ने जीत से रखा नंबर वन का ताज बरकरार

PTI

- November,07 2013 12:53 PM IST

वावरिंका को 7-6 : 7-5 :, 7-6 : 8-6 : से हराने वाले नडाल ने कहा कि चोटों के कारण सात महीने तक बाहर रहने के बाद विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी करना उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि रही। केवल 12 महीने पहले नडाल मनाकोर में अपने घर में बैठकर टेलीविजन पर यह टूर्नामेंट देख रहे थे और उन्हें लग रहा था कि घुटने की चोट के कारण शायद वह आगे इसमें नहीं खेल पाएंगे।

लेकिन फरवरी में एटीपी टूर में वापसी के बाद उन्होंने जल्द ही अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करा दी। नडाल ने फ्रेंच और अमेरिकी ओपन के अलावा आठ टूर्नामेंट जीते और नोवाक जोकोविच से फिर से नंबर एक स्थान हासिल किया। लंदन आने से पहले उन्हें पता था कि यदि वह गु्रप ए में दो मैच जीत लेते हैं तो फिर यह सुनिश्चित हो जाएगा कि वह 2013 का अंत नंबर एक पर रहकर करेंगे। नडाल ने पहले डेविड फेरर और फिर वावरिंका को हराया।

नडाल ने कहा, पूरे सत्र में मैं कहता रहा कि सत्र के आखिर में शीर्ष पर पहुंचना मेरा लक्ष्य नहीं है लेकिन इस पूरे सत्र में सफलता के बाद मुझे लगता है कि मैं इसका हकदार हूं और आज मैंने यह कर दिखाया। यह मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि है। मैंने तीन सत्र बाद नंबर एक स्थान हासिल किया है।

इस बीच ग्रुप ए के ही एक अन्य मैच में चेक गणराज्य के पांचवीं वरीय टामस बर्डिच ने स्पेन के तीसरे वरीय डेविड फेरर को 6-4, 6-4 से हराया।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST