अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार ने दंगा प्रभावित शामली जिले के थाना भवन के भाजपा विधायक की न्यायिक हिरासत कल 14 दिन और बढ़ा दी।
राणा को 20 सितंबर को लखनउ में भड़काउ भाषण दे कर मुजफ्फरनगर और निकट के इलाकों में कथित रूप से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इन दंगों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि हजारों की तादाद में लोग विस्थापित हो गए।