IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार प्रसिद्ध शेफ तरला दलाल का निधन
'

प्रसिद्ध शेफ तरला दलाल का निधन

PTI

- November,06 2013 10:13 PM IST

दलाल ने आज से 40 वर्ष पहले पाक कला की दुनिया में कदम रखा था। उस समय भारत के ज्यादातर हिस्सों में टेलीविजन ने दस्तक भी नहीं दी थी। उन्होंने पाक कला से जुड़ी सौ से भी अधिक किताबें लिखी और वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

भारत की इस पहली मास्टरशेफ ने अपने पाक कला कार्यक्रमों के जरिए लोगों के दिलों में एक खास मुकाम हासिल कर लिया था।

तरला दलाल के फेसबुक पन्ने पर एक संदेश है, जिसमें कहा गया है, श्रीमती तरला दलाल के वर्षों के करियर में आपके स्नेह और सहयोग के लिए हम आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। वह अब हमारे साथ नहीं रहीं, उनका आज तड़के निधन हो गया। उनकी प्रतिभा ने हमें और हमारे परिवारों को जो खुशियां दी हैं, उसके लिए हम उनको धन्यवाद देते हैं।

खाना खजाना से मशहूर हुए मास्टर शेफ संजीव कपूर ने उनके निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीटीआई से कहा, तरला दलाल पाक कला को लोकप्रिय बनाने वाली पहली महिला थी। यह बहुत बड़ी क्षति है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST