एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोया तेल के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.25 रुपये अथवा 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 749 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 55,110 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार रिफाइंड सोया तेल के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.30 रुपये अथवा 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 741.30 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 1,34,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की बढ़ती मांग के कारण कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में तेजी आई।