कांग्रेस के पूर्व नेता स्वामी राज शर्मा का उनके समर्थकों सहित पीडीपी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, पीडीपी का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर के इतिहास में शांति और समान विकास का नया अध्याय लिखना है ।
मुफ्ती ने कहा, पीडीपी ने महज 16 विधायकों के साथ अपने कार्यकाल में यह साबित किया है कि शांति और मेल-मिलाप के एजेंडे को किस प्रकार लागू किया जाता है ।
उन्होंने अतीत के पन्नों में झांकते हुए कहा कि यह पीडीपी की शांति समर्थक नीति का ही नतीजा था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सीमा पर संघर्षविराम की घोषणा की थी ।
भाषा