तेदेपा के एक पोलित ब्यूरो सदस्य ने बताया कि पार्टी ने राज्य के विभाजन के मुद्दे पर विभिन्न पार्टियों से सलाह मांगने वाले केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पत्र का जवाब नहीं देने का फैसला किया है।
वरिष्ठ तेदेपा नेता ने कहा, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आग्रह का जवाब देने का कोई तुक नहीं है क्योंकि केन्द्र मनमाने ढंग से राज्य को बांटने की कोशिश कर रहा है। सो, हम मुद्दे पर प्रधानमंत्री को लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि तेदेपा अध्यक्ष एन. चन्द्रबाबू नायडू ने पिछले दो दिनों के दौरान सीमांध्र और तेलंगाना क्षेत्रों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर गहन चर्चा की और केन्द्र जिस तरह राज्य के बंटवारे को बढ़ाना चाह रहा है उसपर गंभीर अप्रसन्नता जताई।