ओआईएफ ने इसके साथ ही सरकार से बैंकांे और वित्तीय संस्थानांे को भुगतान पर एक साल की रोक लगाने का भी आग्रह किया है।
ओआईएफ :दक्षिण क्षेत्र: के वाइस चेयरमैन राजेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा, चक्रवात व बाढ़ की वजह से जिले के इस क्षेत्र को कम से कम 1,500 करोड़ रपये का नुकसान हुआ है। स्थिति मंे राज्य व केंद्र सरकार द्वारा तत्काल हस्तक्षेप के बाद ही सुधार हो सकता है।
ओआईएफ ने हाल मंे क्षेत्र के लघु एवं मझोले उद्योग को हुए नुकसान के आकलन क्षेत्र का दौरा किया और संयुक्त निदेशक उद्योग एस के सारंगी को ग्यापन भी सौंपा।