यूसुफ जुलाई में सेना द्वारा सत्ता से बेदखल किए गए इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी का पहले ही मजाक उड़ा चुके हैं। यूसुफ के शो का प्रसारण करने वाले निजी चैनल सीबीसी ने उनके मशहूर शो अल बर्नामेग पर कल इसलिए रोक लगा दी क्योंकि चैनल ने इस कार्यक्रम की सामग्री को संपादकीय नीति के खिलाफ पाया था।
नेटवर्क की ओर से जारी बयान को पढ़ते हुए एक प्रस्तोता ने कहा, चैनल ने अल-बर्नामेग का प्रसारण रोकने का फैसला किया है। सीबीसी के बोर्ड ने पाया है कि आज के एपिसोड में ऐसा प्रतीत होता था कि निर्माता और प्रस्तोता ने चैनल की संपादकीय नीति के उल्लंघन पर जोर दिया है।
हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि यह शो किस तरह से संपादकीय नीति का उल्लंघन करता है। लेकिन यह कहा गया है कि जब तक तकनीकी और व्यवसायिक समस्याएं हल नहीं हो जातीं, तब तक शो का प्रसारण रूका रहेगा।
पिछले सप्ताह की कड़ी में यूसुफ ने सेना को भी नहीं बख्शा जिसकी वजह से कुछ दर्शकों में रोष व्याप्त हो गया। यह एपिसोड मुरसी को हटाए जाने के बाद पहली बार आया था।
यूसुफ ने इसमें पूरे मीडिया कवरेज का भी मजाक उड़ाया।