चुनाव उपायुक्त विनोद जुत्शी ने इस सत्र के दौरान पीठसीन अधिकारियों के उचित प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।
इस दौरान चुनाव आयोग के कानूनी सलाहकार एसके मेंदीरत्ता और प्रधान सचिव के एफ विलफ्रेड ने कानूनी पहलुओं को लेकर विवरण प्रस्तुत किया।
राजस्थान के अधिकारियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया था। राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
पीठासीन अधिकारियों को इवीएम के परिचालन संबंधी जानकारी और इससे जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं समझाई गईं।