वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस दल में ऐसे पुलिसकर्मियों को लगाया जा रहा है जिनकी आम नागरिकों में पहचान न हो। यह सादे वेश में आमवाहनों में सवार होकर कालेज एवं बाजारों में मनचलों पर निगरानी रखेंगे।
सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही यह दस्ता तत्काल मौके पर पहुंच कर शिकायत सुनेगा और कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि इस दस्ते की कमान क्षेत्राधिकारी रजनी को सौंपी गई है।