India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार जया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित
'

जया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित

PTI

- July,12 2012 4:43 AM IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुनवाई 10 जुलाई के लिए स्थगित कर दी गई है।

मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के समक्ष विशेष सहायक अभियोजक संदेश चौटा ने कहा कि विशेष सरकारी अभियोजक बी वी आचार्य अस्वस्थ हैं और ऐसे में नौ जुलाई तक का समय चाहिए।

इस मामले की एक अन्य आरोपी शशिकला के वकील सी मणिशंकर और वरिष्ठ वकील बी कुमार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उस दिन उन्हें चेन्नई की अदालत में काम है और ऐसे में 11 अथवा 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की जानी चाहिए।

इस पर चौटा ने कहा कि 11 अथवा 12 जुलाई को राज्य बार काउंसिल की हड़ताल होने के कारण सुनवाई संभव नहीं है। फिर दोनों पक्षों की सहमति से अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST