यहां फिक्की मीडिया एंड इंटरटेनमेंट बिजनेस कानक्लेव का उद्घाटन करने के बाद सूचना एवं प्रसारण सचिव बिमल जुल्का ने कहा, हम सेट टाप बक्सों में पहले ही काफी निवेश कर चुके हैं.. लेकिन अब भी केवल 15 प्रतिशत बक्सों का ही देश में विनिर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उद्योग में जबर्दस्त संभावनाएं हैं और हम सेट टाप बक्सों का विनिर्माण खुद क्यों नहीं कर सकते जिसमें करीब 20,000 करोड़ रपये के आर्डर मिलने की संभावना है।