विजयकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वे टास्क फोर्स और सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करेंगे और केंद्रीय गृहमंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।
उन्होंने कहा, मैं इन वार्ताओं के बाद मीडिया से बात करूंगा।
गृहमंत्रालय ने राज्य का विभाजन होने की स्थिति में वहां के सुरक्षा परिदृश्य, संपत्तियों के विभाजन और प्रशासनिक रूपरेखा का अध्ययन करने के लिए कल टास्क फोर्स का गठन किया था।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक एच जे डोरा, सी अंजनेया रेड्डी, ए. के. मोहंती और के. अरविंद राव इस सलाहाकार समिति के सदस्य हैं। ये लोग टास्क फोर्स के साथ विचार-विमर्श में शामिल होंगे।
सूत्रों ने यह भी कहा कि ये वार्ताएं तीन दिन तक जारी रहेंगी।
भाषा