अधिकारियों ने आज बताया कि पीएमसीएच में कल रात दम तोड़ने वाले इस व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल हुए 37 लोगों का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के आयोजन स्थल गांधी मैदान के भीतर और इससेे सटे इलाकों में कल कम तिव्रता वालेे सात श्रृखलांबद्ध बम विस्फोट हुए थे।