ऑस्ट्रेलिया में बसे 4 लाख भारतीयों ने इस देश में दीपावली को काफी लोकप्रिय बना दिया है । अब ऑस्ट्रेलिया में दीपावली बड़े धूमधाम से मनायी जाती है ।
कल मेलबर्न के लोगों ने मशहूर फेडरेशन स्क्वायर इमारत में एक सालाना समारोह में शिरकत कर दीपावली का त्योहार मनाया । इस कार्यक्रम में 50,़़़000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की ।
सीधी प्रस्तुति, बॉलीवुड गाने और डांस, पटाखे तथा लुंगी और पगड़ी बांधने से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए ।