पुणे एफसी की टूर्नामेंट में नहीं हारने की लय बरकरार रही। उसके लिये डिफेंडर कैलम एंगस ने 30वें मिनट में गोल किया। यह पुणे एफसी की लगातार तीसरी जीत है।
इस जीत से पुणे एफसी के पांच मैचों में 13 अंक हैं और वह सलगांवकर एफसी और बेंगलुरू एफसी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।