हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा कि मजलिस-ए-शूरा :सलाहकार परिषद: की एक बैठक के दौरान एकमत से गिलानी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया ।
प्रवक्ता ने कहा कि शूरा के सदस्यों ने इस संवैधानिक दायित्व को पूरा करने के लिए ध्वनि-मत से गिलानी के फिर से चुनाव का पक्ष लिया ।