पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने आज संवाददाताओं को यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध माओवादी अलताफ मियां को बुनियातर गांव से गिरफ्तार किया गया और विस्फोटक उसके पास से मिला।
उन्होंने बताया कि वह माओवादियों को पुलिस की गतिविधियों के बारे में जानकारी देता था और उन्हें विस्फोटक सप्लाई करता था।