व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ओबामा के साथ दो घंटे की मुलाकात के तत्काल बाद शरीफ ने संवाददाताओं को बताया उन्होंने :ओबामा ने: पूछा कि भारत में :मुंबई में: हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ सुनवाई अब तक क्यों शुरू नहीं हुई।
शरीफ ने कहा कि मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमात..उद..दावा :जेयूडी:, सीमा पार से आतंकवाद और अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में सीआईए की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी का मुद्दा भी उठाया।
डॉ अफरीदी इन दिनों जेल में हैं।
विस्तृत ब्यौरा दिए बिना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा उन्होंने :ओबामा ने: :डॉ शकील: अफरीदी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सीमा पार की गतिविधियों पर तथा जमात..उद..दावा के बारे में भी बात की।
उर्दू में बोल रहे शरीफ ने संवाददाताओं को बताया कि कश्मीर सहित भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कश्मीर मुद्दे का कौन सा पहलू उन्होंने उठाया और न ही उन्होंने इस पर ओबामा की प्रतिक्रिया के बारे में कोई बात की।
जारी भाषा
10241120 दि
नननन