एमसीएक्स में कच्चा तेल के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये अथवा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,030 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 10,765 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार कच्चा तेल के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये अथवा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,074 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 435 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय मजबूत वैश्विक रख को दिया।
इस बीच न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में कच्चा तेल की कीमत 54 सेन्ट की तेजी के साथ 97.40 डालर प्रति बैरल हो गई।