India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार मकाउ ओपन की जीत नंबर एक बनने की दिशा में बड़ा कदम : पल्लिकल
'

मकाउ ओपन की जीत नंबर एक बनने की दिशा में बड़ा कदम : पल्लिकल

PTI

- October,22 2013 3:33 PM IST

पल्लिकल ने इस रविवार को मकाउ में महिला स्क्वाश संघ : डब्ल्यूएसए : सिल्वर बैंड प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी। उन्होंने खिताब की राह में ग्रिनहैम बहनों .. दुनिया की पूर्व नंबर दो खिलाड़ी नताली और पूर्व नंबर एक राचेल को हराया था।

शंघाई में चाइना ओपन की तैयारियों में जुटी पल्लिकल ने पीटीआई से ई मेल इंटरव्यू में कहा, हां निश्चित तौर पर : यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है :। यह सिल्वर टूर्नामेंट में मेरी पहली जीत है। इसलिए मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मेरा लक्ष्य दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना है और यह उसकी शुरूआत भर है।

उन्होंने कहा, यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैंने टूर्नामेंट जीतने के लिये पूरे सप्ताह बहुत अच्छी स्क्वाश खेली। सेमीफाइनल और फाइनल में मेरी जीत महत्वपूर्ण थी। जब मैं फाइनल मंे पहुंची तो मैं जानती थी कि मेरे लिये जीत का मौका है और मुझे इसे हाथ से नहीं जाने देना है।

पल्लिकल ने फाइनल में राचेल को 12-10, 5-11, 11-7, 11-9 से हराया था। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त नताली को 11-9, 11-8, 8-11, 11-4, 11-9 से पराजित किया था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST