IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार शिंदे सीमा की यात्रा के दौरान किसी अग्रिम चौकी पर नहीं जायेंगे
'

शिंदे सीमा की यात्रा के दौरान किसी अग्रिम चौकी पर नहीं जायेंगे

PTI

- October,21 2013 8:53 PM IST

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री को अग्रिम चौकियों से दूर रखने का निर्णय पिछले दो दिनों से सीमा पार से पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा हो रही लगातार गोलाबारी के आलोक में लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार पहले शिंदे का पराहपुर निरीक्षण चौकी समेत तीन अग्रिम चौकियों का कार्यक्रम था लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्थिति के ताजा आकलन के बाद यह योजना मुल्तवी कर दी गयी।

गृह मंत्री अब संाबा में बीएसएफ कर्मियों के साथ बैठक करेंगे । वहां से वह हीरानगर थाना जायेंगे जहां 26 सितंबर को आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों को गोलियों से भून डाला था।

वह सैन्य प्रतिष्ठान भी जा सकते हैं। उस पर भी आतंकवादी हमला हुआ था और एक लेफ्टिनेंट कर्नल एवं तीन जवान शहीद हुए थे तथा एक कर्नल घायल हुए थे।

सूत्रों के अनुसार बाद में वह एकीकृत मुख्यालय में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ सह अध्यक्षता करेंगे जिसमें स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में राज्यपुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों एवं केंद्रीय गृहमंत्रालय के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे।

इस साल अबतक 136 संघर्ष विराम उल्लंघन हो चुके हैं जो पिछले आठ सालों में सर्वाधिक हैं।

आज भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने 10 सीमा चौकियों पर गोलीबारी की थी जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST