India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार मनरेगा में धांधली पर केन्द्र और अखिलेश सरकार कर रही हैं सियासत: भाजपा
'

मनरेगा में धांधली पर केन्द्र और अखिलेश सरकार कर रही हैं सियासत: भाजपा

PTI

- October,21 2013 8:03 PM IST

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मनरेगा में हुई धांधली उजागर होने के बाद से केन्द्र एवं राज्य सरकार की तरफ से लगातार जांच कर दोषियों को सजा दिलाने के वादे तो किये जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कंेद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश उत्तर प्रदेश में मनरेगा में हुई धांधलियों की सीबीआई जांच के आवश्कता पर जोर देते रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि उन्हंे सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से कराने से रोका किसने है।

पाठक ने कहा कि राज्य में मनरेगा योजना में धांधली के आरोपों का सिलसिला लगातार जारी है लेकिन मुख्यमंत्री धांधली एवं लूट के खिलाफ कोई कारगर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ केन्द्र सरकार पर भेदभाव कर आरोप लगा कर चुप हो जा रहे हंै।

उन्होंने राज्य में मनरेगा योजना में हुई धांधली पर मुख्यमंत्री की आश्चर्यजनक चुप्पी पर सवाल खडे करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने एक साक्षात्कार में स्वयं स्वीकार किया था कि राज्य मंे मनरेगा योजना में धांधली हुई है।

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि मनरेगा में गड़बडि़यों के लिये जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

प्रदेश प्रवक्ता ने सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री दोषी अधिकारियों को जानते हैं तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST