जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विजयनगर में रहने वाले कुवरपाल :50: को परिजनों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के लिए लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे आवश्यक उपचार देते हुए भर्ती कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि ईलाज के दौरान कुंवरपाल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी विजयनगर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
भाषा सं