वाशिंगटन, 19 अक्तूबर :भाषा: पाकिस्तानी राष्ट्रपति नवाज शरीफ अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे और उम्मीद है कि इस मुलाकात में वह भारत के साथ संबंध सुधारने की अपनी कोशिशों की चर्चा करेंगे।
शरीफ आज यहां पहुंचने वाले हैं। ओबामा से उनकी मुलाकात बुधवार को व्हाइट हाउस में होगी।
दोनों नेताओं की मुलाकात की तैयारियों से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की इस बैठक में शरीफ की ओर से भारत-पाक रिश्तों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 27 सितंबर को ओबामा से मुलाकात कर चुके हैं। ओबामा से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यह मुलाकात उसके एक महीने से कम समय बाद हो रही है।