अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मुख्य सचिव सी के मैथ्यू के अवकाश पर जानेेेे का निर्णय राज्य सरकार पर छोड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके :मैथ्यू के: आत्मसम्मान तथा उनकी भावनाआंंंे की कद्र करते हुए उनका उपार्जित अवकाश :अक्टूबर 17 से 13 दिसम्बर तक: मंजूर कर लिया।
सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार आयोग के निर्देशानुसार तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम आयोग को भेज रही है, आयोग जिस नाम को मंजूरी देगा उसे मुख्य सचिव का कार्यभार सौपा जाएगा।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने मुख्य सचिव सी के मैथ्यू की ओर से अवकाश का प्रार्थना पत्र मिलने पर चुनाव आयोग से इस बारे में दिशा निर्देश मांगे थे। मैथ्यू ने खुद पर लग रहे आरोपों से व्यथित होकर 17 अक्तूबर से आगामी 13 दिसम्बर तक छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर चुनाव आयोग से मैथ्यू के अवकाश पर निर्णय लेने का अनुरोध किया था लेकिन आयोग ने स्वयं निर्णय नहीं कर राज्य सरकार को फैसला करने की छूट दी।
गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्य सचिव सी के मैथ्यू ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाने से व्यथित होकर गत मंगलवार को लम्बे अवकाश पर जाने का फैसला कर सामान्य प्रशासन विभाग को अवकाश का आवेदन भेजा था। मैथ्यू ने प्रार्थना पत्र देने से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट कर उन्हें अपने निर्णय की सूचना दी थी।