IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार नवीन ने चक्रवात और बाढ़ प्रभावितों के लिए मांगा चंदा
'

नवीन ने चक्रवात और बाढ़ प्रभावितों के लिए मांगा चंदा

PTI

- October,17 2013 4:24 PM IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी नागरिकों, केन्द्रीय और राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, कोरपोरेट घरानों, व्यापारिक एवं औद्योगिक घरानों, बैंकों और अन्य संस्थानों से एक अपील में कहा, यह हमारा सर्वोपरि दायित्व है कि हम आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करें।

यह बताते हुए कि 12 और 13 अक्तूबर को राज्य में आए बहुत भीषण चक्रवाती तूफान से राज्य तबाह हो गया है और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति की भारी हानि हुई है, पटनायक ने कहा कि प्रभावितों के लिए चंदा मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जा सकता है।

चंदे के तौर पर दी जाने वाली राशि चेक, ड्राफ्ट, एनईएफटी अथवा आरटीजीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष :चक्रवात 2013:, मार्फत संयुक्त सचिव :सीएमआरएफ:, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय भुवनेश्वर, पिन- 751001 को भेजी जा सकती है।

चंदा स्टेट बैंक की खाता संख्या 33378452680, आईएफएससी कोड नं. एसबीआईएन0006606, स्टेट बैंक आफ इंडिया, फोरेस्ट पार्क ब्रांच, भुवनेश्वर में भी जमा कराया जा सकता है।

चंदे की राशि आयकर से मुक्त होगी।

भारतीय स्टेट बैंक ने इस कोष में दो करोड़ की रकम दी है।

चक्रवात और बाढ़ से 16000 गांवों के 1.2 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 6,25,408 हेक्टेयर में खड़ी फसल तबाह हो गई है, 376921 मकानों को नुकसान पहुंचा है और 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

पटनायक ने मरने वालों के परिजन को चार लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST