IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार 200 करोड़ रपए की धोखाधड़ी के मामले में निवेश कंपनी का प्रमुख गिरफ्तार
'

200 करोड़ रपए की धोखाधड़ी के मामले में निवेश कंपनी का प्रमुख गिरफ्तार

PTI

- October,17 2013 4:23 PM IST

पुलिस ने आज बताया कि आरोपी समीर सुधीर जोशी को यहां उसके धनतोली आवास से कल रात गिरफ्तार किया गया।

जोशी की पत्नी कंपनी की निदेशक है और इस मामले में आरोपी भी है। उसे अभी गिरफ्तार किया जाना शेष है।

दंपती ने श्रीसूर्य नामक निवेश कंपनी शुरू की थी तथा खुदरा दुकानों, खाद्य तेल, दुग्ध और कई ब्रांडेंड उत्पादों के क्षेत्र में अपने व्यवसाय का विस्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने 12.50 प्रतिशत तक के ब्याज से उच्च लाभ देने का वादा करके निवेशकों को कथित रूप से ठगा।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विदर्भ इलाके से करीब 200 करोड़ रपए एकत्र किए तथा अधिकतर सरकारी कर्मचारी एवं व्यवसायी उनके जाल में फंसे।

पुलिस को इस संबंध में कई शिकायतें मिली थीं जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा :ईओडब्ल्यू: ने जांच शुरू की थी।

इसके बाद इस वर्ष 14 सितंबर को दंपती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं और महाराष्ट्र निवेशक जमा संरक्षण कानून 1999 के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST