IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार शाहिद अन्याय के खिलाफ उपेक्षितों की लड़ाई की कहानी है : मेहता
'

शाहिद अन्याय के खिलाफ उपेक्षितों की लड़ाई की कहानी है : मेहता

PTI

- October,16 2013 12:03 PM IST

मेहता ने कहा, फिल्म शाहिद उपेक्षितों की अन्याय के खिलाफ लड़ाई की कहानी है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में ऐसे कई शाहिद हैं, जो हर रोज न्याय के लिए खड़े होते हैं। शाहिद जैसी प्रेरक कहानी को याद रखे जाने की जरूरत है।

यह फिल्म वकील शाहिद आजमी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें 1992-93 में मुंबई में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्होंने कानून पढ़ा और फिर झूठे आरोपों के तहत गिरफ्तार किए गए लोगों के बचाव में काम करना शुरू कर दिया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।

मेहता कहते हैं कि वे महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध कर सकते हैं कि कुर्ला टैक्सीमैन कालोनी की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रख दें। यह वही जगह है, जहां से शाहिद काम करते थे। मेहता ने कहा, मैं सच में ऐसा चाहता हूं। यह मुंबई के एक नायक को बिल्कुल सही श्रद्धांजलि होगी।

18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लगने जा रही इस फिल्म में राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। आमिर खान समेत कई अभिनेताओं के इस फिल्म के समर्थन में आगे आने से यह फिल्म चर्चा में है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST