बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात की छिटपुट मांग और ताजा आपूर्ति से वायदा कारोबार में कीमतों में गिरावट आई।
इससे आगे उंचे स्तर पर व्यापारियों की मुनाफावसूली से भी कीमतों पर दबाव रहा।
एनसीडीईएक्स में अरंडी के फरवरी 2014 अनुबंध की कीमत 58 रपये अथवा 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,993 रपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 16,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसके सर्वाधिक सक्रिय जनवरी 2014 डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 34 रपये अथवा 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,025 रपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 1,33,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ। जबकि इसके नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रपये अथवा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,758 रपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 1,06,080 लॉट के लिए कारोबार हुआ।