गंजाम और जगतसिंहपुर जिलों में एनडीआरएफ के दलों ने कुल 83 लोगों को बचाया। एक सरकारी विग्यप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि बालेश्वर जिले में 1015 लोगों को बचाया गया।
गंजाम जिले के अलीपुर और पाथरगारा में 49 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा मयूरभंज से 230, क्योंझर से 20 और जाजपुर जिले से 5 लोगों को बचाया गया।