IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार अदालत ने सीबीआई को आरोपपत्र की प्रति दाखिल करने को कहा
'

अदालत ने सीबीआई को आरोपपत्र की प्रति दाखिल करने को कहा

PTI

- October,14 2013 7:33 PM IST

न्यायाधीश पी वी हरदास और पीएन देशमुख ने इस मामले में सीबीआई के वकील द्वारा जांच एजेंसी की विशेष अदालत में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिए जाने की सूचना दिए जाने के बाद यह आदेश दिया। अदालत अब 12 नवंबर को मामले पर आगे सुनवाई करेगी।

पीठ पूर्व पत्रकार केतन तिरोड़कर द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी । तिरोड़कर ने आरोप लगाया था कि दो लोगों ़ ़ ़ राजेश रंजन और अश्विनी कुमार ने सीबीआई अधिकारी बनकर राकेश रोशन से संपर्क किया और जांच एजेंसी के पास उनके खिलाफ लंबित एक मामले की जांच को रफादफा कराने की पेशकश की।

दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और पता चला कि वे फर्जी अधिकारी थे ।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि ऐसा संदेह है कि दोनों ने सीबीआई अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर धन वसूली की है ।

याचिका में कहा गया है, राकेश रोशन उनके खिलाफ सीबीआई में लंबित मामले का फर्जी अधिकारियों द्वारा दिए गए ब्यौरे से प्रभावित थे । उन्हें यह बताया गया कि सीबीआई के पास उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सबूत हैं और इसलिए उन्होंने फर्जी सीबीआई अधिकारियों को 50 लाख रूपये दे दिए।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST