अटकलों का दौर जारी है कि भारतीय प्रशसंक इस महीने के अंत में ग्रेटर नोएडा में घरेलू सर्किट में अंतिम रेस देखेंगे।
हालांकि गौड़ ने आश्वस्त किया कि वे अपने अनुबंध के मुताबिक पांच रेस की मेजबानी करेंगे।
समीर गौड़ जेपीएसआई के महाप्रबंधक भी हैं, उन्होंने प्रेट्र से कहा, मुझे लगता है कि किसी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि इंडियन ग्रां प्री यहां नहीं आयेगी। इंडियन ग्रां प्री 2015 में आयोजित होगी। इसके बारे में कोई भय नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, आम धारणाा यह हो सकती है कि हम रेस गंवा सकते हैं लेकिन यह शायद इसलिये है क्योंकि अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी है। लेकिन हम निश्चित रूप से दो और रेस का आयोजन करेंगे और फिर देखते हैं कि पांच साल का बाद क्या होगा।