IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भारत जूनियर महिला एशिया कप हाकी के सेमीफाइनल मंे
'

भारत जूनियर महिला एशिया कप हाकी के सेमीफाइनल मंे

PTI

- July,11 2012 6:45 AM IST

भारत ने छठे जूनियर महिला एशिया कप हाकी चैम्पियनशिप के अपने अंतिम लीग मैच में यहां एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया को 2 . 1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ग्रुप ए मंे चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था। दोनांे टीमों मध्यांतर तक गोल करने में नाकाम रही।

मलेशिया की ओर से नोराजलिन सुमांत्री ने दूसरे हाफ के पहले मिनट में ही बोल दागकर अपनी टीम को 1 . 0 की बढ़त दिला दी। अनुपा बार्ला :52वें मिनट: और कप्तान रितु रानी :65वें मिनट: ने हालांकि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। रितु रानी ने पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा।

भारत को पांच जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल में ग्रुप बी के विजेता का सामना करना है जो कोरिया या जापान होगा।

मलेशिया के बढ़त बनाने के 10 मिनट के बाद ही भारत ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया और अंतिम 25 मिनट में विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

अनुपा ने उप कप्तान और साथी फारवर्ड पूनम रानी के पास पर गोल दागा था।

भारतीय टीम के डिफेंडरों को हालांकि मलेशिया के खिलाडि़यांे को रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

भारत की चार मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले श्रीलंका और सिंगापुर को हराया था जबकि चीन के हाथों उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST