उत्तराखंड के रिषिकेश क्षेत्र में आईडीपीएल के पास एक स्कूटी और ट्रक के आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी आईडीपीएल के पास एक आटो रिक्शा को ओवरटेक करते वक्त ट्रक से जोरदार भिडंत हो गयी, जिससे 24 वर्षीय वीरेन्द्र रसोला की तो मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
सूत्रों के अनुसार घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा कवीन्द्र