, चार जुलाई
एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य गुप्ता ने टूर्नामेंट के दौरान छह बाजी जीती और तीन बाजी ड्रा रही जिससे उन्होंने संभावित नौ में से 7 . 5 का स्कोर बनाया।
भारतीय दल के लिए एक और अच्छी खबर है। वेंकटेश ने प्रतियोगिता के दौरान अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया और वह भारत के 28वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
वेंकटेश ने अंतिम दौर में हमवतन भारतीय एसपी सेतुरमन से डूा खेला जिससे वह कुल सात अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर रहे। सेतुरमन भी चौथे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में महिला ग्रैंडमास्टर पदमिनी राउत ने कुल साढे़ पांच अंक जुटाकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर नार्म हासिल किया।