चोरी के एक मामले में मंचेश्वर पुलिस थाने द्वारा आज दिन में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की हिरासत में मौत हो गयी। कथित तौर पर पुलिस की प्रताड़ना को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है जिससे पुलिस ने इंकार किया है।
32 साल के संजय दास नाम के मछली विक्रेता को चोरी के आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया था। संजय की एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। संजय के परिवार वालों ने पुलिस पर उसे हिरासत में प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए उसकी मौत का जिम्मदार ठहराया है।
वहीं शहर के पुलिस उपायुक्त नितिनजीत सिंह ने मृतक के परिवार वालों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, संजय को लोगों ने एक ट्रक से बैट्री चोरी करते पकड़ा इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई की। इससे घायल हुए संजय की बाद में मौत हो गयी।
भाषा