न्यायमूर्ति हारून यूआई रशीद ने इस संबंध में जार्ज द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे गए पत्र का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की।
अदालत ने यह टिप्पणी जॉय कैथारथ की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने के दौरान की थी। उसमें मुख्यमंत्री के सीसीटीवी विजुअल को वापस हासिल करने की मांग की गई है।
न्यायाधीश ने कहा, अगर यह सोनिया गांधी को दिया गया तो यह अलग दिशा में जाने वाला है। अदालत ने पूछा, याचिकाकर्ता का क्या लक्ष्य था और कौन उसका निशाना है। क्या मुख्यमंत्री उसके निशाने पर हैं।
महाधिवक्ता के पी दंडपाणि ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ अक्तूबर को निर्धारित की गई है।
भाषा