कंपनी 2015 के बाद यात्री कार टायर खंड में प्रवेश पर विचार कर रही है। उस समय तक कंपनी का कारोबार 1,500 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है।
मेट्रो टायर्स के प्रबंध निदेशक रूमी छाबड़ा ने यहां ुप्रेर्ट्रं से कहा, ुुअगले चार पांच साल के लिये हमारा पूंजी व्यय का लक्ष्य 100 करोड़ रुपये है। हम मुख्य रूप से मोटरसाइकिल खंड में अपनी स्थिति मजबूत बनाएंगे। हम मानेसर में नया कारखाना लगाएंर्र्गे।ंं
कंपनी मानेसर में कारखाना के लिये जमीन ले चुकी है। फिलहाल कंपनी वहां वाहन ट्यूब बनाती है। वह उसी परिसर में नया कारखाना लगाएगी।
कंपनी ने हाल ही में नया लोगो पेश किया है। फिलहाल कंपनी की तिपहिया तथा दोपहिया वाहन के टायरों की उत्पादन क्षमता 20 लाख इकाई है। इसके अलावा कंपनी साइकिल के टायर भी बनाती है जिसकी उत्पादन क्षमता 3 करोड़ सालाना है।