यूनान के नये वित्त मंत्री यानिस स्टोउरनरास ने दो कनिष्ठ मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण किया है ।
टीवी पर दिखाये गये इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री अंटोनिस समारास आंख का आपरेशन कराने के दो सप्ताह बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखायी दिये ।
प्रख्यात अर्थशास्त्री स्टोउरनरास पहली बार यूनान के अंतरराष्ट्रीय रिण जांचकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे । इन जांचकर्ताओं में यूरोपीय केंद्रीय बैंक, यूरोपीय आयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा आयोग के लोग शामिल हैं ।