भारत ने पिछले वित्तवर्ष की अप्रैल जून की तिमाही में 1.15 लाख टन काफी का निर्यात किया था।
मूल्य के स्तर पर वित्तवर्ष 2012..13 की पहली तिमाही में निर्यात मामूली गिरावट के साथ 1,560.76 करोड़ रुपये का रह गया जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 1,580.03 करोड़ रुपये का था।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार अरबिका किस्म के कॉफी की वैश्विक कीमत कम होने के कारण किसानों द्वारा अपने फसल का स्टाक बचाये रखने तथा यूरोपीय मांग में गिरावट के कारण कॉफी निर्यात में गिरावट आई है।
चालू कॉफी वर्ष के पहले नौ महीनों .ंअक्तूबर से सितंबर.ं में निर्यात पांच प्रतिशत घटकर 2.63 लाख टन का रह गया जो विपणन वर्ष 2010..11 की समान अवधि में 2.78 लाख टन था।
चालू कैलेंडर वर्ष के जनवरी से जून की अवधि में काफी का निर्यात चार प्रतिशत घटकर 2.05 लाख टन रह गया जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 2.13 लाख टन था।