जनपद बुलन्दशहर के ग्राम मलकपुर के पास नशे में धुत्त बस चालक ने सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिससे पचास यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए इनमें सात की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि कस्बा ककोड़ से सिकन्द्राबाद के लिए एक निजी बस रात साढ़े आठ बजे चली थी । जब वह सिकन्द्राबाद से सटे ग्राम मलकपुर के पास पहुंची तभी सामने से तेजी से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गयी । बस में बैठी सवारियां घायल हो गईं ।
उन्होंने बताया कि बस चालक फरार है ।
भाषा सं