देश से बासमती चावल का निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा इस पर न्यूनतम निर्यात मूल्य
बंबई शेयर बाजार में रेई एग्रो का शेयर 15.60 प्रतिशत चढ़कर 11.56 रुपये पर बंद हुआ, जबकि कोहिनूर फूड्स का शेयर 14.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 32.15 रुपये पर बंद हुआ।
वहीं, चमन लाल सेतिया एक्सपोट्र्स का शेयर 10.84 प्रतिशत मजबूत होकर 33.75 रुपये पर पहुंच गया। अन्य कंपनियों में लक्ष्मी ओवरसीज इंडस्ट्रीज का शेयर 10.20 प्रतिशत, जबकि केआरबीएल का शेयर 7.75 प्रतिशत चढ़ गया।
विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा कल जारी एक अधिसूचना मंे कहा गया, बासमती चावल का निर्यात बिना किसी एमईपी के किया जा सकता है।