IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार नक्सल कार्रवाई में आम नागरिकांे को लेकर एसओपी पर बैठक 13 जुलाई को
'

नक्सल कार्रवाई में आम नागरिकांे को लेकर एसओपी पर बैठक 13 जुलाई को

PTI

- July,11 2012 5:45 AM IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई : भाषा : छत्तीसगढ के बीजापुर :रिपीट बीजापुर :में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पिछले सप्ताह 19 लोगों के मारे जाने को लेकर उठे विवाद के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों के मौजूद होने की सूरत में उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहंुचने देने के मकसद से मानक कार्रवाई प्रक्रिया : एसओपी : तैयार करने के लिए अगले हफ्ते बैठक बुलायी है ।

बैठक 13 जुलाई को होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों में नक्सल रोधी अभियानौं की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया जाएगा । माओवादियों के साथ मुठभेड के दौरान किसी आम नागरिक को हताहत होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक एहतियात बरतने पर भी इसमें चर्चा की जाएगी ।

बैठक में नक्सल प्रभावित सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रमुख और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे ।

छत्तीसगढ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान माओवादियों के साथ आम नागरिकों के मारे जाने की खबरों के बाद उठे विवाद के कुछ ही दिन बाद यह बैठक बुलायी जा रही है ।

बैठक में माओवादियों के खिलाफ अभियान में तैनात सुरक्षाबलों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये जाने की संभावना है कि यदि दिन के समय नक्सली मानव कवच के रूप में आम नागरिकों का इस्तेमाल करें तो कार्रवाई न की जाए ।

इसके अलावा यदि रात में कोई कार्रवाई की जाए तो सुरक्षाबलों से कहा गया है कि वे रोशनी के पर्याप्त इंतजाम के साथ चलें और पूरे इलाके में रोशनी करें ताकि पता चले कि कहीं माओवादी आम नागरिकों को अपने साथ लेकर चलने का प्रयास तो नहीं कर रहे हैं ।

भाषा अमृत

सुजाता दि85

07051928 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST