India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार बिहार में आगामी दो दिनों के भीतर होगी अच्छी बारिश: मौसम विभाग
'

बिहार में आगामी दो दिनों के भीतर होगी अच्छी बारिश: मौसम विभाग

PTI

- July,11 2012 5:43 AM IST

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आज कहा कि बिहार के उपर चक्रवाती दबाव बने रहने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून से अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होगी।

मौसम विग्यान केंद्र के निदेशक डीसी गुप्ता ने बताया कि 19 जून को बिहार में मानसून के प्रवेश के बाद कल से राज्य में बारिश हो रही है। अगले 48 घंटों में राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में आज औसत 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। बिहार में औसत समुद्री स्तर :एमएसएल: से 4.6 किलोमीटर उपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण बारिश हो रही है।

गुप्ता ने बताया कि सबसे अधिक 33.5 मिलीमीटर किशनगंज और खगडि़या में औसत 31.1 मिलीमीटीर बारिश दर्ज की गयी। पटना में 14 मिमी, अररिया में 16.5 मिमी और भागलपुर में 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

उल्लेखनीय है कि बीते 19 जून को मानसून ने बिहार में प्रवेश किया था, लेकिन बाद में कमजोर पड गया था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST