IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला शुरू होने पर पेटा उतरा विरोध पर
'

अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला शुरू होने पर पेटा उतरा विरोध पर

PTI

- July,11 2012 5:36 AM IST

यहां आज तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला शुरू होने पर एक पशु अधिकार संगठन ने चमड़ा तैयार करने के दौरान पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

पीपुल फार द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स के एक कार्यकर्ता ने कहा, हर कोई किसी न किसी का बच्चा है : अतएव चमड़ा मुक्त बनिए।

चमड़ा उद्योग की क्रूरता के खिलाफ पेटा की भारतीय इकाई के अभियान की यह नवीनतम कड़ी है और इसका उद्देश्य इस बारे में जागरूक बनाना है कि जिन पशुओं की त्वचा को कोट, जूते, बैग और अन्य उत्पादों के लिए ढाला जातव है, उन्हें किस पीड़ा से गुजरना पड़ता है।

पेटा इंडिया अभियान के समन्वयक चानी सिंह ने कहा, जो लोग मानव शिशु की त्वचा से बने कोट खरीदने का कभी विचार भी नहीं कर सकते, उन्हें गाय एवं अन्य पशुओं की त्वचा से बने कोट नहीं पहनाना चाहिए और उन्हें यह विचार करना चाहिए कि पशुओं को भयंकर यातना से गुजरना पड़ता है और उन्हें मार डाला जाता है।

पेटा का कहना है कि चमड़ा के लिए उपयोग में लाए जाने वाले पशु जैसे गायें और भैंसे वाहनों में ठसाठस भर दिए जाते हैं और ऐसे में उनकी हड्डियां टूट जाती हैं। जो पशु जिंदा बच जाते हैं उनका गला काट डाला जाता है और उनका अंगभंग कर दिया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST