कर्नाटक सरकार ने आज फैसला किया कि मशहूर रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाव रोरिक और उनकी पत्नी देविका रानी के एस्टेट के एक हिस्से में गुलाबों के बाग और कला गैलरी का निर्माण किया जाएगा ।
सरकार का उद्यान विभाग 468 एकड़ में फैले एस्टेट में से करीब 25 एकड़ में गुलाबों के बाग का निर्माण करेगा । इस एस्टेट में दंपति ने कई साल गुजारे थे ।
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री विश्वेश्वर हेगडे कागेरी ने संवाददाताओं को बताया कि एसटेट के एक हिस्से में कला गैलरी का निर्माण किया जाएगा जहां रोरिक की अमूल्य कृतियों की प्रदर्शनी की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि रोरिक और देविका रानी के कब्र संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे ।