एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 52 अंक की गिरावट के साथ खुला।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 51.70 अंक नीचे 17,486.97 अंक पर खुला। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 140 अंक मजबूत हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.45 अंक की गिरावट के साथ 5,311.85 अंक पर आ गया।