जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक बस के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार 12 छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए।
पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल रात श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर पट्टन के समीप हुयी। यह समूह श्रीनगर में विभिन्न स्थानों के एक दिवसीय भ्रमण के बाद सोपोर से वापस आ रहा था।
पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल छात्रों और शिक्षक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद छह स्कूली बच्चों को छुट्टी मिल गयी। बाकी की हालत स्थिर बनी हुयी है।
भाषा